स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

प्रशांत के हरफनमौला प्रदर्शन से नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने ध्रुव क्रिकेट अकादमी को 21 रन से हराया

22वीं बाबू बनारसी दास क्रिकेट लीग-2026 के मुकाबले में प्रशांत अवस्थी बने मैन ऑफ द मैच

प्रशांत के हरफनमौला प्रदर्शन से नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने ध्रुव क्रिकेट अकादमी को 21 रन से हराया
प्रशांत अवस्थी बने मैन ऑफ द मैच

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। प्रशांत अवस्थी के हरफनमौला प्रदर्शन (57 रन और चार विकेट) की बदौलत नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने 22वीं बाबू बनारसी दास क्रिकेट लीग-2026 के मुकाबले में ध्रुव क्रिकेट अकादमी को 21 रन से हराया। स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड पर खेले गए मैच में रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.3 ओवर में 239 रन बनाए। प्रशांत अवस्थी ने 57, अन्नू कुमार ने 52 और अंकित यादव ने नाबाद 63 रन की पारी खेली। ध्रुव अकादमी की ओर से सक्षम वर्मा ने चार विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शारीन और सागर शर्मा को दो-दो विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ध्रुव क्रिकेट अकादमी की टीम ने संघर्ष किया, लेकिन 218 रन ही बना सकी। अंश यादव ने नाबाद 63, उद्योत तिवारी ने 54 और आदर्श तिवारी ने 50 रन बनाए। अभिषेक पांडेय ने 25 रन का योगदान दिया।रेलवे की ओर से प्रशांत अवस्थी ने चार ओवर में 14 रन देकर चार विकेट झटके। शिवम दीक्षित ने आठ ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि त्रिशाल त्रिवेदी, कृतज्ञ कृष्ण सिंह और सैयद मलिक ने एक-एक विकेट हासिल किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें