स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में चित्रकूट धाम मंडल का परचम, गोरखपुर को हराकर जीता स्वर्ण पदक

प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में चित्रकूट धाम मंडल का परचम, गोरखपुर को हराकर जीता स्वर्ण पदक

पायनियर संवाददाता। बांदा

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ के तत्वावधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वयक सब-जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 में चित्रकूट धाम मंडल, बांदा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने गोरखपुर को चार अंकों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद बांदा रेलवे स्टेशन पर विजेता टीम का भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

प्रतियोगिता में चित्रकूट धाम मंडल की टीम ने शुरुआत से ही दमदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने लीग मुकाबलों में वाराणसी को 23-21 तथा सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज को 27-22 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में आजमगढ़ को 29-25 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में टीम ने चित्रकूट धाम के नाम से दर्ज मुकाबले में अलीगढ़ को 39-38 के बेहद रोमांचक अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल में गोरखपुर को चार अंकों से हराया : खिताबी मुकाबले में चित्रकूट धाम मंडल की टीम का सामना मजबूत गोरखपुर की टीम से हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और संघर्ष का परिचय दिया। हालांकि, चित्रकूट धाम मंडल के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, रणनीति और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर को चार अंकों से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। टीम की इस सफलता ने साबित कर दिया कि मेहनत, एकजुटता और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

रेलवे स्टेशन पर हुआ विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत : प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का कबड्डी एसोसिएशन बांदा के सचिव कमल किशोर यादव एवं कोषाध्यक्ष सुनील सक्सेना की अगुवाई में बांदा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की गई। स्वागत समारोह में मौजूद खेल प्रेमियों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विजेता कब्बडी टीम का रेलव स्टेशन,आलोक स्पोर्ट्स, गोमती मेडिकल स्टोर, पुलिस लाइन तिराहा में हुआ भव्य स्वागत के बाद टीम ने संकट मोचन मंदिर में हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर कबड्डी एसोसिएशन बांदा के संरक्षक चांद मौली भारद्वाज,संरक्षक शेख सादी जमा खान,दिलीप सिंह,गजराज सिंह,शिव कुमार गुप्ता,कालीचरण साहू, रवि यादव, कमल यादव, सुनील सक्सेना, निरंजन शुक्ला,सौरभ जैन, आलोक सिंह,शानू खान, विजयपाल यादव, सिविल लाइन चौकी प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने टीम की सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
ये खिलाड़ी बने जीत के नायक स्वर्ण पदक विजेता टीम में शिवम, पंकज, हर्षवर्धन, सिद्धांत, राज यादव, अजय, रोहित, प्रदीप, नंदू, अनमोल, अंकुश, धर्मेश एवं शिव सिंह ने अपने खेल कौशल से टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेल भावना और टीमवर्क की मिसाल बनी टीम : चित्रकूट धाम मंडल की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अनुशासन, आपसी सहयोग, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना भी सिखाते हैं। रोमांचक मुकाबलों से गुजरते हुए स्वर्ण पदक तक पहुंचने वाली बांदा की इस टीम ने क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

टीम की इस शानदार सफलता पर कबड्डी एसोसिएशन बांदा के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों और उनके मार्गदर्शकों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी उत्साह और खेल भावना के साथ प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें