स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

लाइनमैन की पिटाई पर भड़के बिजलीकर्मी, उपकेंद्र पर धरना; सैकड़ों गांवों की बिजली ठप

लाइनमैन की पिटाई पर भड़के बिजलीकर्मी, उपकेंद्र पर धरना; सैकड़ों गांवों की बिजली ठप

पायनियर बाराबंकी: सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में आंधी-तूफान के कारण ध्वस्त हुई विद्युत व्यवस्था को बहाल करने गए संविदा लाइनमैन सुशील कुमार की पिटाई से गुस्साए कर्मचारियों ने उपकेंद्र पर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार और उपकेंद्र पर दिए गए धरने के कारण क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति देर रात तक ठप रही, जिससे ग्रामीण अंधेरे में रहे।

संसाधनों की कमी से जूझ रहे कर्मचारी

हाल ही में आए आंधी-तूफान के कारण क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पोल और तार टूटकर गिर गए थे, जिससे आपूर्ति बाधित चल रही थी। विभागीय विभागीय उपेक्षा और पोल-तार समेत जरूरी मरम्मत सामग्री न मिलने के कारण कर्मचारी आपूर्ति चालू करने में असमर्थ थे। इसी बीच, एक गांव में लाइन सही करने पहुंचे संविदा लाइनमैन सुशील कुमार पर ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति में देरी का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी

साथी कर्मचारी के साथ हुई मारपीट की घटना से आक्रोशित संविदा विद्युत कर्मचारी सिरौलीगौसपुर उपकेंद्र पर एकत्रित हो गए और धरने पर बैठ गए। गुस्साए कर्मचारियों ने अपने ही विभाग के उच्च अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गंभीर आरोप लगाए। कर्मचारियों का कहना था कि अधिकारी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, जिसके कारण उन्हें जनता के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है।

एसडीएम के आश्वासन पर बहाल हुई आपूर्ति

घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अनिल कुमार सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने आक्रोशित कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ विभागीय समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। एसडीएम की समझाइश के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया, जिसके बाद देर रात बाधित विद्युत आपूर्ति को बहाल कराया जा सका।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें