स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

क्रांतिकारी गया प्रसाद की 126वीं जयंती की पूर्व संध्या पर “मैं गया प्रसाद हूँ” का पोस्टर हुआ रिलीज

क्रांतिकारी गया प्रसाद की 126वीं जयंती की पूर्व संध्या पर “मैं गया प्रसाद हूँ” का पोस्टर हुआ रिलीज

कानपुर के क्रांतिकारी पर बनी फिल्म, 126वीं जयंती पर पोस्टर रिलीज’

आजाद व भगत के साथी कानपुर के क्रांतिकारी गया प्रसाद पर बनी फिल्म का पोस्टर रिलीज, 15 अगस्त को होगी लॉन्च

पायनियर संवाददाता। कानपुर

स्वतंत्रता संग्राम के अनसुने नायक, भगत सिंह के गुमनाम साथी एवं हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के क्रांतिकारी ”डॉ. गया प्रसाद कटियार” के जीवन पर आधारित फिल्म ”गया प्रसाद हूँ…” का फर्स्ट लुक पोस्टर आज ”जनमानस फाउंडेशन” द्वारा उनकी 126वीं जयंती की पूर्व संध्या पर सिविल लाइंस में रिलीज किया गया। फाउंडेशन निदेशक प्रखर श्रीवास्तव ने बताया की यह फिल्म, लाहौर षड्यंत्र केस के मुकदमे, बम निर्माण विशेषज्ञ, काला पानी के योद्धा और भूख हड़ताल के नेता रहे डॉ. गया प्रसाद कटियार के त्याग और संघर्ष की अनसुनी गाथा को पर्दे पर लाएगी। भारतेंदू नाट्य अकादमी के कार्यकारणी सदस्य ओमेन्द्र कुमार ने कहा फिल्म 15 अगस्त को लॉन्च होगी, इसमें कानपुर की क्रांति गतिविधियों और किरदारों की रोचक दास्ताँ है, जो गुमनाम हो रहे क्रांतिकारी इतिहास को प्रकाश में लाती है।

वरिष्ठ रंगकर्मी संजीबा ने कहा पोस्टर में भगत सिंह के गुमनाम साथी की कहानी टैगलाइन के साथ डॉ. गया प्रसाद कटियार का ओजस्वी चित्र दिखाया गया है। बैकग्राउंड में भगत सिंह, सेल्यूलर जेल अंडमान निकोबार, इंकलाब जिन्दाबाद का नारा और क्रांतिकारी आंदोलन की झलकियाँ फिल्म के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाती हैं। डॉ. गया प्रसाद कटियार के पुत्र क्रांति कटियार ने कहा पिता जी पर बनी इस फिल्म से देश की युवा पीढ़ी उन क्रांतिकारियों को जानेगी जिन्होंने भगत सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेजों से लोहा लिया, पर इतिहास के पन्नों में गुम हो गए। पोस्टर रिलीज कार्यक्रम में डॉ. सुमन बाला, डॉ. सनिल सन्नी, प्रो. बृजेश सिंह, संचित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें