स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

पूर्वांचल एक्सप्रेस पर भीषण सडक हादसा दो की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेस पर भीषण सडक हादसा दो की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

खडी बस मे ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, दिल्ली से बिहार सवारियां लेकर जा रही थी बस

पायनियर। हैदरगढ़ बाराबंकी

 सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 52.7 किलोमीटर पर शनिवार तड़के करीब पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पहियों की हवा जांच रहे बस के दोनों चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस (संख्या BR 50 P 4873) करीब 80 यात्रियों को लेकर दिल्ली से बिहार जा रही थी। सुबेहा थाना क्षेत्र के गेरांवा गांव के पास चालकों ने बस रोककर उसके पहियों की हवा जांचना शुरू किया। उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (संख्या HR 55 AT 2023) ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बस के पीछे खड़े होकर पहिए चेक कर रहे दोनों चालकों की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सुबेहा पुलिस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की राहत एवं बचाव टीम और एम्बुलेंस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस व बचाव दल ने कटर की मदद से घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। एसएचओ सुबेहा बेचू सिंह यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान अजय कुमार यादव और दीप चन्दर राय के रूप में हुई है। 

दुर्घटना में घायल ट्रक चालक डबलू कुमार, क्लीनर अजय कुमार तथा बस में सवार यात्री राहुल कुमार मंडल (निवासी बरदहा, अररिया, बिहार) और मदन कुमार (निवासी छातापुर, सुपौल, बिहार) समेत अन्य घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुकुल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बाराबंकी भेज दिया है और मामले की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें