स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर विवाद में खूनी संघर्ष

पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर विवाद में खूनी संघर्ष
  • राजस्थान के भौंड़ा गांव में 70 से 80 लोगों के हमले का पत्नी ने लगाया आरोप
  • चार साल से चल रहा था जमीन और रास्ते को लेकर विवाद
पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पाली गांव के मूल निवासी और राजस्थान की बयाना विधानसभा सीट से पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की राजस्थान के भरतपुर जिले में कथित हमले के बाद मौत हो गई। रविवार शाम भौंड़ा गांव स्थित उनके क्रेशर प्लांट पर हुए विवाद के दौरान उन पर और उनके सहयोगी गगन शर्मा पर हमला किए जाने का आरोप है। गंभीर हालत में उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 11:30 बजे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। अतर सिंह भड़ाना वर्ष 2003 में भाजपा के टिकट पर बयाना से विधायक निर्वाचित हुए थे। वह करीब 30 वर्षों से पत्नी कमलेश के साथ राजस्थान में रह रहे थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। उनकी बड़ी बेटी किरण भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं और हिमाचल प्रदेश में तैनात हैं।


पुलिस के अनुसार, क्रेशर प्लांट को लेकर संचालक और ग्रामीणों के बीच करीब चार साल से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों का आरोप था कि क्रेशर संचालक ने चारागाह की जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ था और अवैध खनन किया जा रहा था। क्रेशर की लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर भी विवाद था। ग्रामीण समय-समय पर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पिछले एक साल से क्रेशर बंद था और अतर सिंह उसे दोबारा चालू कराने का प्रयास कर रहे थे।
अतर सिंह की पत्नी कमलेश का आरोप है कि रविवार शाम करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच 70 से 80 लोगों ने उनके पति और अन्य लोगों पर हमला कर दिया। उन्होंने दावा किया कि अतर सिंह को गोली भी लगी थी। उनके अनुसार, क्रेशर की लीज का कनेक्शन काटने और पानी का पंप खराब करने जैसी घटनाओं की सूचना पुलिस तथा प्रशासन को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, ग्रामीणों का दावा है कि पिछले 10 से 15 दिनों से शांतिपूर्ण धरना चल रहा था। रविवार शाम भड़ाना पक्ष के 40 से 50 लोग मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल से हटाया, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि क्रेशर प्लांट को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अतर सिंह का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के पाली गांव में किए जाने की जानकारी दी गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें