स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

पीएनबी हाउसिंग फाइनांस ने भारत में किफायती आवास की जागरूकता को बढ़ाने के लिए 'PMAY यात्रा' का शुभारंभ किया

पीएनबी हाउसिंग फाइनांस ने भारत में किफायती आवास की जागरूकता को बढ़ाने के लिए 'PMAY यात्रा' का शुभारंभ किया

मेरठ से शुरू हुए इस जागरूकता अभियान को 6 राज्यों में 30 से ज़्यादा शहरों तक ले जाया जाएगा, जिसके तहत नुक्कड़ नाटकों, जागरूकता केंद्रों, और हेल्पडेस्क जैसी स्थानीय गतिविधियों के ज़रिए लोगों को इस पहल से जोड़ा जाएगा।

PMAY-U 2.0 से जुड़ी जानकारी को हर एक व्यक्ति तक पहुँचाने और इसके लाभार्थियों के लिए वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस पहल की शुरुआत की गई है।

मेरठ: भारत में हाउसिंग फाइनांस की प्रमुख कंपनियों में से एक, पीएनबी हाउसिंग फाइनांस ने 'PMAY यात्रा' के साथ बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। भारत के विकसित हो रहे शहरों में लोगों के बीच किफायती आवास के संवाद को बढ़ावा देने के लिए यह पहल शुरू की गई है। इस अभियान का उद्देश्य 'प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन 2.0' (PMAY-U 2.0) के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है, जिससे परिवारों को इस योजना के फायदों को समझने और अपने घर का सपना आसानी से पूरा करने में सहायता मिल सके। इस मुहिम के तहत, श्री मुकेश अग्रवाल, चीफ बिज़नेस ऑफिसर - रिटेल और श्री सतीश कुमार सिंह, चीफ बिज़नेस ऑफिसर - अफोर्डेबल बिज़नेस ने पीएनबी हाउसिंग फाइनांस की सीनियर लीडरशिप टीम के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के मेरठ से यह अभियान शुरू किया।
PMAY यात्रा गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में की जाएगी। इसमें लोगों की सार्थक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कैंटर वैन, नुक्कड़ नाटक, जादू का प्रदर्शन और गाड़ियों पर ब्रांडिंग जैसे जन-सम्पर्क के विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया जाएगा।

इस अवसर पर पीएनबी हाउसिंग फाइनांस के एमडी एवं सीईओ, श्री अजय शुक्ला ने कहा, "वैसे तो PMAY-U 2.0 से देश भर में घर खरीदने की चाह रखने वालों को बेहतरीन अवसर उपलब्ध हुए हैं, लेकिन असली चुनौती इस योजना की जानकारी को हर एक व्यक्ति तक पहुँचाने की है, खासकर उन परिवारों तक जो इसके असली हकदार हैं। पीएनबी हाउसिंग फाइनांस में, हमारा उद्देश्य PMAY यात्रा के ज़रिए इससे जुड़ी जानकारी, मार्गदर्शन और सहायता को सीधे समुदायों तक पहुँचाना है, ताकि अपना घर खरीदने के उनके सपनों और असल में घर के मालिक बनने के बीच की दूरी को मिटाया जा सके। यह पहल भारत के किफायती आवास एजेंडा का समर्थन करने और ज़्यादा से ज़्यादा परिवारों को अपने घर का सपना साकार करने हेतु हमारे अथक प्रयास को दर्शाता है।"
पीएनबी हाउसिंग फाइनांस के चीफ बिज़नेस ऑफिसर - रिटेल, श्री मुकेश अग्रवाल ने कहा, "भारत के उभरते शहरों में घर खरीदने की चाह और मांग लगातार बढ़ रही है। इसलिए, ऐसे और भी संपर्क केंद्र बनाना ज़रूरी है जहाँ घर खरीदने के इच्छुक लोग उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी पा सकें। PMAY यात्रा पहल से हम योग्य परिवारों के बीच PMAY-U 2.0 के बारे में जागरूकता बढ़ा सकेंगे और लोगों को अपना घर बनाने में सहायता कर सकेंगे।"
पीएनबी हाउसिंग फाइनांस के चीफ बिज़नेस ऑफिसर - अफोर्डेबल बिज़नेस, श्री सतीश कुमार सिंह ने कहा,"PMAY-U 2.0 के माध्यम से सरकार का किफायती आवास पर लगातार ध्यान देने से देश भर में फॉर्मल हाउसिंग फाइनांस की पहुँच को बेहतर बनाने के लिए एक मज़बूत आधार तैयार हुआ है। PMAY यात्रा पहल के ज़रिए, हमारा उद्देश्य है इस योजना की जागरूकता बढ़ाकर, ज़्यादा से ज़्यादा परिवारों को इस स्कीम के तहत मिलने वाले फायदों से जोड़ना और सरकार की इन कोशिशों को और मज़बूत करना है।"
PMAY यात्रा, किफायती आवास समाधानों के ज़रिए वित्तीय समावेश को बढ़ावा देने के लिए पीएनबी हाउसिंग फाइनांस की निरन्तर प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाती है। कंपनी ने हाल ही में कानपुर और सिलीगुड़ी में PMAY नोडल ब्रांच का उद्घाटन किया है, जो इन सेवाओं के लिए शुरू की गई इस तरह की पहली शाखाएँ है। कंपनी अब तक 8,000 से ज़्यादा PMAY-U 2.0 लाभार्थियों की सहायता कर चुकी है, और अब देश भर में अपनी 400 से ज़्यादा शाखाओं के मज़बूत नेटवर्क के ज़रिए इस पहल के दायरे को और बढ़ाना चाहती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें