स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

पॉक्सो एक्ट का वांछित राजस्थान से गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट का वांछित राजस्थान से गिरफ्तार

काकोरी पुलिस ने जोधपुर जिले में दी दबिश, ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाकर न्यायालय में किया पेश

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। काकोरी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को राजस्थान के जोधपुर जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी तलाश में जुटी पुलिस टीम ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, थाना काकोरी में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान उसके राजस्थान में छिपे होने की जानकारी मिली। 

जहां पुलिस टीम ने गत नौ अक्टूबर 2026 की रात करीब नौ बजे राजस्थान के जोधपुर जिले में थाना बिलाड़ा क्षेत्र के भावी बस स्टैंड के पास दबिश देकर अभियुक्त ओमप्रकाश सरोज पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त ग्रीन सिटी, दादूपुर रोड, थाना बंथरा, लखनऊ का निवासी बताया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गत 10 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे न्यायिक मजिस्ट्रेट, बालेसर (जोधपुर) के न्यायालय से दो दिन का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया। इसके बाद पुलिस टीम अभियुक्त को लेकर लखनऊ पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें