स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

विपक्ष ने हिंदू संतों का अपमान किया और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई : भाजपा

विपक्ष ने हिंदू संतों का अपमान किया और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई : भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को विपक्ष पर अयोध्या में राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर संसद भवन परिसर के अंदर प्रदर्शन के जरिए हिंदू संतों का अपमान करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यह टिप्पणी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत विपक्षी सांसदों के सोमवार को संसद भवन परिसर में कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन के बाद आई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं ने विरोध के दौरान भगवा कपड़े पहनकर भगवा और हिंदू संतों को ह्यमजाक का पात्र बनाया। चुघ ने कहा,भगवा कपड़े पहनकर और संतों का भेष बनाकर, आप दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक संस्था के परिसर के अंदर खड़े हैं और भगवा का मजाक बना रहे हैं। आप भारत के संतों को मजाक का पात्र बना रहे हैं।
यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि दुनिया भर के हिंदू लोग इस तरह के प्रदर्शन से आहत और गुस्से में हैं। चुघ ने कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ बड़े पैमाने पर गुस्सा है। प्रियंका गांधी समेत अनेक सांसदों ने शुक्रवार को संसद में प्रदर्शन के दौरान एक चंदा पेटी में पैसे डाले, जबकि भगवा कपड़े पहने निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी पर निशाना साधते हुए अपनी जेब में पैसे डाले। साधुओं और हिंदू संगठनों का आरोप है कि उन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया है। चुघ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 12 साल देश के युवाओं की उम्मीदों को पूरा करने के लिए काम किया है और छात्रों को माफ करके उन्हें तरक्की के रास्ते पर वापस लाने का बड़े दिल वाला फैसला लिया है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा ने आरोप लगाया कि विपक्ष संसद के अंदर मुद्दे उठाने के बजाय लोकतांत्रिक परंपराओं को तोड़ता है। उन्होंने विपक्ष के सदस्यों को एजेंडे पर चलने वाला, मुद्दा-विहीन और कुंठित बताया।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि विपक्ष को भगवा कपड़ों और हिंदू देवी- देवताओं का मजाक उड़ाने में कोई हिचकिचाहट नहीं है, जबकि कोई भी पार्टी मुस्लिम मौलवी का भेष धारण करने, मस्जिद का नकली ढांचा बनाने या पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी करने की हिम्मत नहीं करेगी। उन्होंने कहा, लोग भगवान राम, भगवान विष्णु और भगवान शिव के खिलाफ बोलते हैं, और वे सनातन धर्म के भगवा वस्त्रों का मजाक उड़ाते हैं, जो संस्कृति, सभ्यता और ईमानदारी का प्रतीक है। दुबे ने कहा कि भाजपा हर तरह की हिंसा का विरोध करती है और पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने की घटना को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। हालांकि उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। रविवार को एक आदमी ने यादव पर उनके घर पर एक प्रेस वार्ता के दौरान चप्पल फेंकी जिसके बाद उनके समर्थकों और हमलावर के बीच हाथापाई हो गई। पिछली हज सब्सिडी को लेकर दुबे ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकारों पर आरएसएस के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें