स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

ऊंचाई पर बैठा इश्क, नीचे खड़ी रही पुलिस

तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, प्रेमिका से मिलने की तड़प में उठाया खौफनाक कदम

ऊंचाई पर बैठा इश्क, नीचे खड़ी रही पुलिस

सरेनी,रायबरेली। इश्क जब सिर चढ़कर बोलता है तो इंसान कभी-कभी ऐसा कदम उठा बैठता है,जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती। रविवार को सरेनी थाना क्षेत्र के भोजपुर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। प्रेमिका से शादी की चाहत पूरी न होने से परेशान एक युवक रिलायंस के टावर पर जा चढ़ा। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पहुंची भोजपुर चैकी पुलिस ने काफी देर तक युवक को समझाया-बुझाया और नीचे उतरने की अपील की।

 आखिरकार पुलिस की सूझबूझ और समझाइश के बाद युवक सकुशल नीचे उतर आया। टावर पर चढ़े युवक की पहचान ओम सिंह 21 पुत्र शिवनारायण जाटव,निवासी ग्राम खेतुपुर, थाना अजीतमल, जनपद औरैया के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ओम पिछले करीब तीन वर्षों से जिम फिटनेस फास्ट कंपनी में काम कर रहा था। इसी दौरान सरेनी क्षेत्र के एक गांव की युवती भी वहां काम करती थी। साथ काम करते-करते दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। 

बताया गया कि गत 22 अगस्त को युवती रक्षाबंधन के लिए अपने घर आई थी। इसके बाद उसे वापस काम पर जाना था, लेकिन इसी बीच परिजनों को उसके और ओम के बीच चल रहे प्रेम संबंध की जानकारी हो गई। परिजनों ने युवती को वापस जाने से रोक दिया और दोनों की शादी कराने से भी साफ इनकार कर दिया। बताया यह भी जाता है कि युवती के परिजनों द्वारा प्रेमी के नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया। जिससे दोनों के बीच बातचीत ना हो सके। प्रेमिका से दूरी और शादी से इनकार की बात ओम को इस कदर परेशान करने लगी कि वह उससे मिलने के लिए बेचैन हो उठा। 

इसी बेचैनी में वह शनिवार को अपने घर से निकल पड़ा और रविवार सुबह 8 बजे सरेनी के भोजपुर पहुंच गया। यहां पहुंचने के बाद वह अचानक रिलायंस के टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही भोजपुर चैकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक बातचीत करती रही। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया कि इस तरह का कदम उसकी जिंदगी को खतरे में डाल सकता है। काफी मशक्कत के बाद युवक पुलिस की बात मान गया और नीचे उतर आया। भोजपुर चैकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के खेतुपुर निवासी युवक को सकुशल टावर से नीचे उतार लिया गया है। सरेनी क्षेत्र की युवती के परिजनों द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद युवक भोजपुर पहुंचकर टावर पर चढ़ गया था। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें