स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीत

कैमरे से समाज की तस्वीर गढ़ने वाले ओमप्रकाश पांचाल को मिला नारद सम्मान

कैमरे से समाज की तस्वीर गढ़ने वाले ओमप्रकाश पांचाल को मिला नारद सम्मान

पायनियर दैनिक समाचार पत्र के वरिष्ठ फोटो पत्रकार ओमप्रकाश पांचाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक के उत्कृष्ट योगदान के लिए देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह में “उत्कृष्ट फोटो पत्रकारिता नारद सम्मान” से सम्मानित किया गया। कैमरे के माध्यम से समाज की सच्ची तस्वीर सामने लाने और सकारात्मक पत्रकारिता को नई पहचान देने वाले पांचाल को यह सम्मान विश्व संवाद केंद्र, हरियाणा द्वारा प्रदान किया गया।

सेक्टर-87 स्थित मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 11वें राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह में हरियाणा सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. सुरेंद्रपाल, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रवाणी चैनल के एडिटर-इन-चीफ डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री, उद्योगपति मनमोहन गुप्ता, शिक्षाविद् राजीव गिरधर और उद्योगपति मुकेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ओमप्रकाश पांचाल ने वर्ष 1999 में अमर उजाला से फोटो पत्रकारिता की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण में 20 वर्ष से अधिक समय तक सेवाएं दीं। वर्तमान में वे पायनियर दैनिक समाचार पत्र में फोटो पत्रकार के पद पर कार्यरत हैं।

अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक महत्वपूर्ण आयोजनों की कवरेज की है। दैनिक जागरण में कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में एक दर्जन स्वर्ण, 20 रजत तथा दो दर्जन से अधिक कांस्य पदक अर्जित किए। उन्हें चार बार सर्वश्रेष्ठ छायाकार पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
पांचाल पिछले 25 वर्षों से लगातार अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की कवरेज कर रहे हैं। इसके अलावा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित छह अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की फोटो कवरेज भी उनके अनुभव का हिस्सा रही है। कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी उन्होंने मैदान में रहकर सकारात्मक और जनहितकारी पत्रकारिता का परिचय दिया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र भवन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा भी सम्मानित किया गया था।सम्मान प्राप्त करने पर ओमप्रकाश पांचाल ने इसे अपने पाठकों, सहयोगियों और परिवार के सहयोग का परिणाम बताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी निष्पक्ष, सकारात्मक और समाजहित की पत्रकारिता के लिए प्रेरित करता रहेगा।

कविता-फरीदाबाद

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें