स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

नेपाल से फरीदाबाद लौट रहे परिवार की कार गहरी खाई में गिरी, पांच घायल

नेपाल से फरीदाबाद लौट रहे परिवार की कार गहरी खाई में गिरी, पांच घायल

चंपावत में हादसा, दो की हालत गंभीर; पुलिस, एसएसबी और स्थानीय लोगों ने चलाया बचाव अभियान

कविता। फरीदाबाद
नेपाल में पैतृक गांव में नवरात्र की पूजा-अर्चना कर फरीदाबाद लौट रहा एक परिवार उत्तराखंड के चंपावत जिले में सड़क हादसे का शिकार हो गया। लोहाघाट-डूंगरालेटी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर परिवार की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), राजस्व विभाग और स्थानीय लोगों ने दुर्गम क्षेत्र में बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला।


जानकारी के अनुसार, हादसा 16 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:35 बजे डूंगरालेटी क्षेत्र में हुआ। हरियाणा नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार में सवार परिवार नेपाल से फरीदाबाद लौट रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम रास्ते के कारण बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से पांचों घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए लोहाघाट के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। घायलों की पहचान दशरथ सिंह (33), जगदीश सिंह (51), गौरव सिंह (28), सौरभ (26) और गुन्नू (16) के रूप में हुई है। सभी फरीदाबाद की तिरखा कॉलोनी, सेक्टर-3 के निवासी बताए गए हैं। हादसे में दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें