स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

मालीपुर-जलालपुर मार्ग पर राढ़ी पोखरा के पास हुआ हादसा, बाइक चालक घायल

नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

जलालपुर, अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मालीपुर-जलालपुर मार्ग पर राढ़ी पोखरा के पास मंगलवार दोपहर नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।


जानकारी के अनुसार जैनापुर गांव निवासी राम लखन (65) पुत्र स्वर्गीय मनकुमार मंगलवार को बाइक से अपने घर जा रहे थे। उनके साथ मोहल्ला छाछू, जलालपुर निवासी मोहम्मद अकरम पुत्र गुलाम हुसैन बाइक चला रहे थे। बताया गया कि अकरम उन्हें उनके घर जैनापुर छोड़ने जा रहे थे। दोनों मालीपुर-जलालपुर मार्ग पर राढ़ी पोखरा के पास पहुंचे थे, तभी अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई।


अचानक सामने आई नीलगाय से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में राम लखन और मोहम्मद अकरम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और राहगीरों ने दोनों को संभाला और डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राम लखन को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मोहम्मद अकरम का उपचार चल रहा है।


राम लखन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के तीन पुत्र बताए गए हैं। वह खेती-किसानी कर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर नीलगाय और अन्य आवारा पशुओं के अचानक आने से हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रभावी रोकथाम की मांग की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें