स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयी

नौकरी की जिद में घर छोड़ देहरादून पहुंची युवती, थानाभवन पुलिस ने परिजनों से मिलाया

नौकरी की जिद में घर छोड़ देहरादून पहुंची युवती, थानाभवन पुलिस ने परिजनों से मिलाया

सन्नी गर्ग

-परिजनों से नाराज होकर दो दिन रही घर से दूर, मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग के बाद पिता को सौंपा

शामली। नौकरी की तलाश में घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलने पर नाराज होकर युवती घर छोड़कर देहरादून पहुंच गई। दो दिन बाद वापस लौटने पर वह थानाभवन क्षेत्र में पुलिस को मिली। मिशन शक्ति टीम ने युवती से पूछताछ कर उसके परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद काउंसलिंग कराकर युवती को सकुशल उसके पिता और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 17 अक्तूबर को थाना थानाभवन क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम को एक युवती लावारिस हालत में घूमती मिली। पुलिस टीम उसे थाने ले आई और पूछताछ की। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह नौकरी की तलाश में घर से बाहर जाना चाहती थी, लेकिन परिजनों की ओर से अनुमति नहीं मिलने के कारण वह नाराज हो गई। इसके बाद 15 अक्तूबर को घर से निकलकर देहरादून चली गई थी। 17 अक्तूबर को वापस लौटने पर पुलिस टीम ने उसे देखा और थाने ले आई। युवती से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। पुलिस टीम ने युवती और उसके परिजनों की काउंसलिंग कर आवश्यक समझाइश दी। इसके बाद युवती को उसके पिता और अन्य परिजनों के सुपुर्द कर सकुशल घर भेज दिया गया। शामली पुलिस ने परिजनों से अपील की कि वे बच्चों और युवाओं से संवाद बनाए रखें तथा उनकी समस्याओं को समझकर उचित मार्गदर्शन दें। किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर पुलिस की सहायता ली जा सकती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें