स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

राष्ट्रीय मुआय थाई प्रतियोगिता के पदक विजेता यूपी के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय मुआय थाई प्रतियोगिता के पदक विजेता यूपी के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित सातवीं राष्ट्रीय मुआय थाई प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश को तीसरा स्थान दिलाने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों को रविवार को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (यूपीओए) के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय एवं कोषाध्यक्ष डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
गौरतलब है कि एक से चार जून 2026 तक हल्द्वानी (उत्तराखंड) के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित सातवीं राष्ट्रीय मुआय थाई प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 स्वर्ण, 22 रजत और 15 कांस्य सहित कुल 62 पदक अपने नाम किए थे।  इस प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
इस अवसर पर यूपीओए महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के समर्पण, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुआय थाई जैसे खेल में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और यह प्रदेश में इस खेल के बढ़ते स्तर को भी दर्शाता है।
वहीं यूपीओए कोषाध्यक्ष डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने विश्वास जताया कि प्रदेश के मुआय थाई खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने साथ ही आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान किया जाता रहेगा।
लखनऊ मुआय थाई एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में उत्तर प्रदेश मुआय थाई एसोसिएशन के महासचिव अतुल जे. पांडेय, अध्यक्ष मनोज वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैय्यद इमरान हुसैन, उपाध्यक्ष रत्नेश शर्मा, उपाध्यक्ष स्नेहा अतुल पांडेय तथा सहायक सचिव अर्जुन भारती भी उपस्थित रहे।
इस समारोह में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, गाजियाबाद, गाजीपुर, उन्नाव, सीतापुर और हरदोई सहित विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर लखनऊ मुआय थाई एसोसिएशन की सचिव रंजीत कौर, उपाध्यक्ष परवीन अख्तर, टेक्निकल डायरेक्टर नकुल गौड़, टेक्निकल एग्जीक्यूटिव सदस्य नीलम प्रसाद, फैजान, रामलाल, नीरज साहू एवं अकरम सहित अनेक खेल प्रेमी और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें