नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

-आदर्शमंडी पुलिस ने गाजियाबाद निवासी हाजी शाजिद अली कुरैशी को पकड़ा, महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा
शामली। महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आदर्शमंडी पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कृष्णा अपारा गार्डन निवासी हाजी शाजिद अली कुरैशी पुत्र एहसान इलाही कुरैशी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आदर्शमंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने आरोपी पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र सिंह यादव के पर्यवेक्षण में आदर्शमंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक दीपचंद, हेड कांस्टेबल विनय कुमार, महिला हेड कांस्टेबल अंशु त्यागी और जितेंद्र कुमार शामिल रहे।



