स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

नगर निगम कराएगा मां देवकाली एवं पाटेश्वरी मंदिर की सफाई व सजावट

नगर निगम कराएगा मां देवकाली एवं पाटेश्वरी मंदिर की सफाई व सजावट

  • दुर्गा पूजा और रामलीला के मद्देनजर महापौर ने नगर आयुक्त के साथ किया निरीक्षण 
  • मंदिरों में लाइटिंग, कुंड की सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

पायनियर संवाददाता।अयोध्या

दुर्गा पूजा और रामलीला के मद्देनजर नगर निगम शहर के प्रमुख देवी मंदिरों की साफ-सफाई और सजावट कराएगा। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने शनिवार सुबह नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ मंदिरों और रामलीला स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

महापौर शनिवार की सुबह आठ बजे बड़ी देवकाली मंदिर पहुंचे। उन्होंने तालाब के फुटपाथ और श्रद्धालुओं के आवागमन मार्गों की सफाई कराने, काई हटवाने तथा चूना का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने और कुंड की सफाई कराने को भी कहा। महापौर ने मां देवकाली का दर्शन-पूजन किया। मंदिर के महंत सुनील पाठक ने उन्हें पूजन कराया।

मंदिर के सामने खोदी गई गली में गंदा पानी बहता देख महापौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

वजीरगंज स्थित रामलीला मैदान पहुंचकर महापौर ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने वाटर कूलर और हैंडपंप लगवाने के निर्देश दिए। छावनी जाने वाले मार्ग पर जलभराव की समस्या देखकर सड़क को ऊंचा करने के लिए एस्टीमेट तैयार कराने को कहा।

इसके बाद महापौर स्थानीय पार्षद सलीम और अधिकारियों के साथ हैदरगंज मार्ग पर पैदल नाले तक पहुंचे। नाले के निर्माण के बाद किनारे मिट्टी की पटाई कराने की जरूरत बताई गई। स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों के आवागमन से गली क्षतिग्रस्त होने की समस्या भी उठाई। इस पर महापौर ने गली की मरम्मत कराने और मिट्टी पटाई का कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के अंतिम चरण में महापौर पाटेश्वरी मंदिर पहुंचे। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। पार्षद प्रतिनिधि अजय पांडेय के आग्रह पर मंदिर में लाइटिंग लगवाने और बच्चों के लिए झूला लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में ओपन जिम की व्यवस्था कराने और कुंड के सौंदर्यीकरण का भी भरोसा दिलाया।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि महापौर ने मछली मंडी में साइन बोर्ड लगाने, पेयजल की व्यवस्था करने और शौचालय का निर्माण कराने के संबंध में भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी, मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, पूर्व पार्षद मनोज श्रीवास्तव, सुबोध चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें