स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज 808 जोड़ों का हुआ विवाह, नवदंपतियों को मिला आशीर्वाद

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज 808 जोड़ों का हुआ विवाह, नवदंपतियों को मिला आशीर्वाद

बरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद बरेली में आज 808 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। जनपद में विवाह समारोह का आयोजन बरेली कॉलेज मैदान सहित कुल नौ निर्धारित स्थलों पर किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय एवं उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की।आज बरेली कॉलेज बरेली में 05 विकासखंड एवं तहसील सदर के अंतर्गत समस्त नगरी निकायों यथा बरेली नगर निगम, बरेली कैंटोनमेंट बोर्ड, टांडा नगर पंचायत, नगर पंचायत रिठौरा एवं नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के कुल 405 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।

 जिसमें कुल 279 हिंदू जोड़े एवं 126 मुस्लिम जोड़ों का विवाह कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार , महापौर उमेश गौतम जी, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, माननीय विधायक केंट संजीव अग्रवाल , विधायक राघवेंद्र शर्मा , माननीय विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य एवं ब्लॉक प्रमुखगण उपस्थित रहे, साथ ही कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह,नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य,मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, उपनिदेशक समाज कल्याण बरेली मंडल बरेली ,परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी एवं अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया।

भदपुरा ब्लॉक में राधा रानी रिसार्ट (क्योलड़िया) में विकासखंड भदपुरा के कुल 74 जोड़े सम्मिलित हुए जिसमें 55 हिंदू जोड़े एवं 19 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक डॉ एम पी आर्या , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि गंगवार विकासखंड के खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र शाक्य एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहें। अतिथियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएं दी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें