स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

CMS जानकीपुरम में मदर्स डे समारोह, माताओं और बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

CMS जानकीपुरम में मदर्स डे समारोह, माताओं और बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

लखनऊ। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS), जानकीपुरम कैम्पस में मदर्स डे समारोह का आयोजन उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। ‘ए डे वोवेन विद लव-सेलिब्रेटिंग द ब्यूटीफुल बॉन्ड ऑफ मॉम एंड मी’ थीम पर आयोजित समारोह में प्री-प्राइमरी के बच्चों और उनकी माताओं ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर मां-बच्चे के खूबसूरत रिश्ते को जीवंत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रार्थना, सर्वधर्म प्रार्थना और विश्व एकता प्रार्थना से हुई। इस दौरान माताओं को विद्यालय की ‘ब्रॉडर एंड बोल्डर’ शिक्षा पद्धति को करीब से जानने का अवसर भी मिला।समारोह में बच्चों और माताओं के लिए कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मॉन्टेसरी वर्ग के बच्चों ने प्ले-डो एक्टिविटी में अपनी रचनात्मकता दिखाई, जबकि नर्सरी के बच्चों ने टैलेंट शो में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। केजी वर्ग के बच्चों ने अपनी माताओं के साथ फायरलेस कुकिंग में हिस्सा लेकर बिना आग के विभिन्न व्यंजन तैयार किए।

इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को रचनात्मकता के साथ-साथ मां के प्रति प्रेम, आदर और सम्मान की भावना का भी संदेश दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CMS जानकीपुरम कैम्पस की प्रधानाचार्या डॉ. रचना गोयल ने कहा कि आदर्श और सशक्त समाज के निर्माण में माताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने माताओं से आह्वान किया कि वे बच्चों में बचपन से ही नैतिकता, चरित्र और सर्वधर्म समभाव के संस्कार विकसित करें, ताकि वे आगे चलकर देश के जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बन सकें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें