स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

फोन पर बात करते ही खाते से उड़ गए रुपए, साइबर सेल में दी शिकायत

फोन पर बात करते ही खाते से उड़ गए रुपए, साइबर सेल में दी शिकायत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर बैंक खाते से रकम निकलने का एक और मामला सामने आया है। इटौंजा थाना क्षेत्र के सराय उसरना गांव निवासी रामसनेही पुत्र  दीन दयाल के बैंक खाते से संदिग्ध तरीके से 5,949 रुपए निकल गए। पीड़ित के मुताबिक घटना के दौरान मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी,खाते से रकम निकलने की जानकारी मोबाइल पर संदेश आने के बाद हुई,मामले में पीड़ित ने लखनऊ साइबर सेल के प्रभारी को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने बताया कि बैंक खाता इटौंजा क्षेत्र की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा में है। बीते 14 सितंबर  को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मिस्ड कॉल आई उसने वापस उसी नंबर पर फोन किया, बातचीत के दौरान कॉल करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर बैंक से संबंधित जानकारी देने की बात कही। बातचीत के कुछ समय बाद ही खाते से लगातार रकम निकलने लगी। पीड़ित के अनुसार खाते से सात अलग-अलग निकासी हुईं। इस तरह कुल 5,949 रुपए खाते से निकल गए।

मोबाइल पर लगातार लेनदेन के संदेश आने पर पीड़ित को रकम निकलने की जानकारी हुई। इसके बाद उसने बैंक पहुंचकर खाते की जानकारी ली। रामसनेही का कहना है कि घटना के बाद उसने बैंक खाते में हुई निकासी की जानकारी जुटाई। प्रार्थनापत्र में उसने यह भी उल्लेख किया है कि बीते 14 सितंबर की निकासी की प्रविष्टि तत्काल पासबुक में दर्ज नहीं हो सकी,जबकि 15 सितंबर को कराई गई इंट्री में रकम निकलने की जानकारी सामने आई।खाते से बिना अनुमति रकम निकलने की जानकारी से पीड़ित के होश उड़ गए।

उसने साइबर सेल में शिकायत देकर पूरे मामले की जांच कराने, रकम किस माध्यम से और किस खाते में गई इसका पता लगाने तथा दोषी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। साइबर सेल की जांच के बाद ही रकम निकाले जाने के तरीके और घटना में शामिल व्यक्ति की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें