स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

मिशन शक्ति अभियान-6.0: आलापुर तहसील में आयोजित पिंक समाधान दिवस में डीएम एवं एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

महिला संबंधी शिकायतों के प्राथमिकता पर निस्तारण तथा प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश

मिशन शक्ति अभियान-6.0: आलापुर तहसील में आयोजित पिंक समाधान दिवस में डीएम एवं एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

अम्बेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान-6.0 के अंतर्गत शनिवार को तहसील आलापुर में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की उपस्थिति में पिंक (समाधान दिवस/मिशन शक्ति तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण पर विशेष जोर

मिशन शक्ति अभियान-6.0 के अंतर्गत आयोजित पिंक समाधान दिवस में महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण को विशेष प्राथमिकता दी गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला संबंधी शिकायतों को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब न हो। प्रत्येक प्रकरण में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आलापुर तहसील में आयोजित पिंक समाधान दिवस में कुल 159 शिकायतें प्राप्त हुर्इं, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, राजस्व एवं पुलिस विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


इसी क्रम में अन्य तहसीलों में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन सामान्य की समस्याओं को सुना गया तथा उसका यथा संभव मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया गया। तहसील जलालपुर में 67 में से 05 शिकायतों, तहसील भीटी में 45 में से 06 शिकायतों, तहसील टांडा में 34 में से 6 शिकायतों तथा तहसील अकबरपुर में 77 में से 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण से सुनिश्चित किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें