स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

कोरोनेशन अस्पताल में राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कोरोनेशन अस्पताल में राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • मरीजों ने बताई स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति।

पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का निरीक्षण कर अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर उपचार, दवाओं और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों और तीमारदारों ने मंत्री को बताया कि उन्हें उपचार के दौरान आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन समय पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मरीजों ने यह भी बताया कि चिकित्सकों की ओर से बाहरी दवाएं लिखे जाने की समस्या नहीं है। इस दौरान मरीजों ने अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों और नर्सिंग अधिकारियों के कार्यों की भी सराहना की।
निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने अस्पताल के मेडिसिन वार्ड, बर्न वार्ड, सर्जिकल वार्ड और पैथोलॉजी समेत विभिन्न महत्वपूर्ण अनुभागों का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, उपचार व्यवस्था और कार्यप्रणाली को करीब से देखा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। वहीं अस्पताल के कार्मिक निर्धारित वेशभूषा में अपने-अपने कक्षों में उपस्थित मिले। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने अस्पताल में व्यवस्थाओं को बनाए रखने और मरीजों को गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. यतेंद्र सिंह और उनकी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार और आवश्यक सुविधाएं समय पर मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान प्रमुख अधीक्षक डॉ. यतेंद्र सिंह, पीआरओ प्रमोद पंवार, सहायक नर्सिंग अधीक्षिका सुशीला पंवार और ज्योति खन्ना समेत अन्य चिकित्सा एवं नर्सिंग कर्मचारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें