मेमू का परिचालन होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल

सांसद डॉ. विनोद बिंद की पहल पर रेल मंत्रालय ने दी स्वीकृति
पायनियर । चन्दौली
क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही रेल सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी की आवश्यकता को देखते हुए भदोही सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष रखी गई मांग पर रेल मंत्रालय ने सकारात्मक निर्णय लिया है। रेल मंत्री की ओर से सांसद को भेजे गए पत्र में गाड़ी संख्या 65123/65124 वाराणसी–प्रयागराज रामबाग मेमू के माधो सिंह, ज्ञानपुर रोड एवं हंडिया खास स्टेशनों पर परिचालन को स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है।
सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी के लिए उन्होंने रेल मंत्री के समक्ष यह मांग रखी थी। उन्होंने कहा कि रेल सुविधा का विस्तार क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास में भी सहायक होगा। उन्होंने कहा, “जनता की सुविधा, क्षेत्र का विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना मेरी प्राथमिकता है। इस जनहित की मांग को स्वीकार करने और क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए सकारात्मक निर्णय लेने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेल मंत्रालय का हृदय से आभार व्यक्त किया।” उन्होंने कहा
रेल मंत्रालय के इस निर्णय से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे यात्री सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। वहीं रेल मंत्रालय की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जनसुविधा तथा क्षेत्रीय संपर्क को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा समय-समय पर के यात्री मांग एवं परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप रेल सेवाओं का विस्तार किया जाता रहा है। इसी क्रम में उक्त मेमू के इन स्टेशनों पर परिचालन को स्वीकृति दी गई है।



