स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

मात्र पांच मिनट में युवक के घर पहुंच कर पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

मात्र पांच मिनट में युवक के घर पहुंच कर पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। कानपुर नगर में पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की बदौलत एक 23 वर्षीय युवक की जान बचा ली गई। कर्ज न चुका पाने और कर्ज देने वालों के लगातार तकादे से मानसिक तनाव में चल रहे युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित वीडियो पोस्ट किया था। जहां मेटा कंपनी से मिले अलर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नौबस्ता थाने की पुलिस मात्र पांच मिनट के भीतर युवक के घर पहुंच गई और उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाकर समय रहते उपचार उपलब्ध कराया। डीजीपी राजीव कृष्ण ने उक्त अलर्ट पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मुख्यालय सोशल मीडिया सेंटर की टीम ने मेटा ने उपलब्ध कराए गए इंस्टाग्राम अकाउंट एवं उस पर पोस्ट किए गए वीडियो का अवलोकन कर युवक के मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त की। 

जहां मोबाइल लोकेशन के माध्यम से युवक की लोकेशन तत्काल ज्ञात कर आवश्यक कार्रवाई के लिए कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस को प्रकरण से अवगत कराया गया।सूचना व लोकेशन के आधार पर कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना नौबस्ता में तैनात उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, आरक्षी दीपक शर्मा एवं मुख्य आरक्षी चालक ब्रजेश कुमार मात्र पांच मिनट में पीड़ित के घर पहुँच गए। पुलिस टीम ने पीड़ित ने सोशल मीडिया पर किए गए आत्महत्या संबंधी पोस्ट के बारे में उसके परिजनों को अवगत कराया तथा तत्काल उसके कमरे में पहुँची। 

वहां पीड़ित युवक पलंग पर बेसुध अवस्था में पड़ा था। उसके पास चूहेमार दवा का खाली रैपर पड़ा था तथा उसके हाथ की कटी नस से खून बह रहा था। फर्श पर भी खून बिखरा हुआ था। पीड़ित की हालत अत्यंत गंभीर थी। जहांपुलिस टीम ने बिना वक्त गवाए पीड़ित को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया।जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू कर उसे भर्ती कर लिया। जिसके बादस्वास्थ्य में सुधार होने पर पूछताछ के दौरान पीड़ित ने बताया कि वह जागरण एवं रामलीला में कलाकार के रूप में कार्य करता है। कुछ दिन पूर्व वह अपनी टीम के साथ कार्यक्रम के सिलसिले में बाहर गया था, जिसके लिए उसने कर्ज लिया था। 

पर्याप्त धनराशि प्राप्त न होने के कारण उसने साथी कलाकारों को भी कर्ज लेकर पैसे दिए, जिससे उस पर कर्ज का बोझ बढ़ गया। कर्ज देने वाले लोग उससे पैसे वापस माँगते थे और भुगतान न कर पाने पर उसे भला-बुरा कहते थे। इस कारण वह मानसिक तनाव एवं अवसाद से गुजर रहा था। इसी तनाव के चलते उसके मन में आत्मघाती विचार आए और उसने यह कदम उठा लिया। इसके अलावापुलिस ने की गई काउंसलिंग में युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम नही उठाने का आश्वासन दिया। युवक के परिजनों ने पुलिस की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता एवं सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिसकर्मियों की सराहना की गई।

मेटा के अलर्ट से अब तक 4,106 लोगों की बची जान

यूपी पुलिस व मेटा कम्पनी के मध्य 2022 से प्रचलित व्यवस्था के अंतर्गत यदि कोई भी व्यक्ति फेसबुक, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या किए जाने से सम्बंधित पोस्ट करता है तो ऐसी पोस्ट के सम्बंध में मेटा कम्पनी द्वारा यूपी पुलिस को ई-मेल एवं फोन के माध्यम से अलर्ट भेजकर सूचित किया जाता है। वहीं एक जनवरी 2023 से 15अक्टूबर 2026 के मध्य आत्महत्या संबंधी पोस्ट पर प्राप्त अलर्ट का संज्ञान लेकर कुल 4106 व्यक्तियों के प्राणों की रक्षा की जा चुकी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें