स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए बूथों पर लगे विशेष कैंप

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए बूथों पर लगे विशेष कैंप

 प्रतापगढ़ ।  मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान के योग्य युवाओं के नाम शामिल कराने के लिए रविवार को जिले के सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने सदर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सगरा स्थित बूथ का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति जानी।
निरीक्षण के दौरान भाग संख्या 28 पर बीएलओ सुषमा, भाग संख्या 29 पर सुशील कुमार तथा भाग संख्या 30 पर कमला देवी मौजूद मिलीं। सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा भी उपस्थित रहे। बीएलओ ने बताया कि भाग संख्या 28 और 30 पर फार्म-6 के दो-दो आवेदन प्राप्त हुए हैं।


डीएम ने प्राप्त आवेदनों, नाम जोड़ने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान से छूटे पात्र नागरिकों और युवाओं तक अभियान की जानकारी पहुंचाई जाए। गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाए। ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

मतदाता सूची में छूटे नाम जुड़वाने में सहयोग करें राजनीतिक दल : एडीएम
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के नाम शामिल कराने के लिए रविवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रेमचन्द मौर्य ने जिला निर्वाचन कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील की। एडीएम ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 10 से 25 अक्टूबर तक घर-घर जाकर मतदाता पंजीकरण के लिए पात्र लोगों को जागरूक करेंगे। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए बूथों पर 18 और 25 अक्टूबर को भी विशेष कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को सक्रिय करने तथा बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने में सहयोग करने को कहा। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें