स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर ई-रिक्शा चालक ने किया गलत काम

मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर ई-रिक्शा चालक ने किया गलत काम

तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी

पायनियर समाचार सेवा 

​लखनऊ। गुडम्बा थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है।जहां एक ई-रिक्शा चालक पर सात वर्षीय मासूम बच्ची को लालच देकर ले जाने और उसके साथ बदसलूकी औरगलत काम करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गुडम्बा इंस्पेक्टर के अनुसार, पीड़िता का परिवार मूल रूप से अटरिया (सीतापुर) का रहने वाला है और वर्तमान में गुडम्बा क्षेत्र में मड़ईया (झोपड़ी) डालकर गुजर-बसर करता है। बच्ची की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवारकी रात करीब 10:30 बजे जानकीपुरम सेक्टर-जीनिवासी ई-रिक्शा चालक अमित उनकी सात वर्षीय बेटी को अकेले ई-रिक्शा पर लालच देकर बहला-फुसलाकर ले गया। आ

रोप है कि आरोपी ने बच्ची के साथ गलत काम किया और बाद में कुछ सामान दिलाकर उसे वापस मड़ईया के पास छोड़कर फरार हो गया। ​रोती-बिलखती मासूम ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। जब परिजनों ने विरोध जताया, तो आरोपी के परिवार के लोग मारपीट और लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो गए। परिजनों का कहना है कि आरोपी अमित शादीशुदा है और उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 ​गुडम्बा थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मासूम के साथ ई-रिक्शा चालक ने बदसलूकी किए जाने के संबंध में पीड़िता की माँ ने लिखित तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी गई है। नामजद आरोपी अमित की तलाश में दबिश दी जा रही है। कानून के अनुसार सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें