स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीत

मां की मौत पर बेटे ने पिता के खिलाफ दी तहरीर, हत्या का मुकदमा दर्ज

मां की मौत पर बेटे ने पिता के खिलाफ दी तहरीर, हत्या का मुकदमा दर्ज

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के धनुवासाड़ गांव में बुधवार देर रात पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर में चारपाई के पास जमीन पर पड़ा मिला, जबकि पास में रस्सी भी बरामद हुई। बेटे ने पिता पर मां की रस्सी से गला कसकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, पूछताछ में पति ने पत्नी द्वारा फांसी लगाने की बात कही है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी सुलझाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

धनुवासाड़ गांव निवासी मजदूर राधा कृष्ण अपनी पत्नी रेखा (40) और बच्चों के साथ रहता है। बड़े बेटे प्रभात ने बताया कि बुधवार को वह अपने भाइयों के साथ गांव में मेला देखने गया था। घर पर मां अकेली थी। ग्रामीणों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे शराब के नशे में घर पहुंचे राधा कृष्ण और रेखा के बीच झगड़ा हुआ। कुछ देर बाद दोनों शांत हो गए।मेला देखकर लौटे बच्चों ने मां का शव चारपाई के पास जमीन पर पड़ा देखा। पास में रस्सी पड़ी थी, जबकि पिता घर से गायब थे। प्रभात ने ननिहाल में फोन कर नानी राजेश्वरी को घटना की सूचना दी। 

इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान महिला के गले पर कसाव के निशान मिले। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पति ने बताई फांसी लगाने की बातपुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए राधा कृष्ण ने पूछताछ में बताया कि शराब पीकर घर आने के बाद पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह चारपाई पर सो गया। 

जागने पर पत्नी का शव रस्सी के फंदे से लटकता देखा। उसने चाकू से रस्सी काटकर शव नीचे उतारा और डरकर मौके से भाग गया। वहीं, बेटे प्रभात की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें