मां के जयकारों से देवीमय हुआ माहौल, पूजा पंडालों में विधि - विधान से शुरू हुआ पूजन

पंडालों में स्थापित ना की प्रतिमा के समक्ष सुबह के समय मंत्रोच्चार व शाम होते ही माँ के जयकारों की गूंज हर ओर सुनाई दे रही है।
केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय समिति इस उत्सव के मुख्य मार्ग जो चौक घंटाघर से लेकर बजाजा, फतेहगंज , गणेश नगर मकबरा होते हुए नाका हनुमानगढ़ी तक जो सीवर लाइन हेतु जो खुदाई की गई है, जिसमें सीवर लाइन की कार्यदाई संस्था व जल निगम और जलकल के अधूरे कार्य पूरा करे। समिति के जिला संयोजक गगन जायसवाल ने कहा कि माता के मुख्य मंदिरों में, मां भगवती का पूजन-अर्चन विधि विधान से शुरू हो गया है और नवरात्रि के प्रथम दिन से ही श्रद्धालुओं की भीड़ प्रत्येक देवी मंदिर पर उमड़ रही है।
जिला प्रवक्ता केशव बिगुलर के अनुसार रविवार को बीती रात रामलीला में प्रसंग का, विभिन्न स्थानों पर मंचन हुआ जिसमें प्रभु श्री राम अयोध्या से निकलकर गंगा पार करते हुए वनवास के लिए चले। उक्त नाव नेवरिया के कार्यक्रमों में, केंद्रीय समिति के अतुल सिंह, रोहिताश्व चंद्र राजू , आलोकशंकर, अखिलेश पाठक, तारकेश्वर शर्मा, जनार्दन पांडे, अजय विश्वकर्मा, राजेश जायसवाल राजू, पवन निषाद, अमित कन्नौजिया, चंदन गुप्ता, अंकुश गुप्ता, अंजनी पांडे, तरुण कुमार गुप्ता, विशाल गुप्ता वासू, बजरंगी साहू, अंश गुप्ता, शिव जी शर्मा आदि सम्मिलित रहे।



