स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

हवाई अड्डे पर 10 करोड़ रुपये से अधिक का हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

हवाई अड्डे पर 10 करोड़ रुपये से अधिक का हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की वायु खुफिया इकाई (एआईयू) ने एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार करके उसके पास से करीब 10.39 करोड़ रुपये मूल्य का संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। शुक्रवार को खुफिया जानकारी के आधार पर एआईयू अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। आरोपी ओमान एयर की एक उड़ान से बैंकॉक होते हुए मस्कट के रास्ते लखनऊ पहुंचा था। बयान के अनुसार ग्रीन चैनल पर रोककर उसके सामान की एक्स-रे जांच की गई।

तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग से हरे रंग के पदार्थ से भरे 13 पॉलीथीन पैकेट बरामद हुए जिसके हाइड्रोपोनिक गांजा होने का संदेह है। बयान के अनुसार जब्त पदार्थ का कुल वजन 10.397 किलोग्राम है। बयान में कहा गया कि जांच में प्रथम दृष्टया इसके गांजा होने का संदेह उत्पन्न हुआ। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि यात्री नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ जब्त करके और एक मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई एक जून को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई बड़ी बरामदगी के बाद सामने आई है। तब बैंकॉक से आई एक उड़ान से आये थाईलैंड के छह नागरिकों को गिरफ्तार करके 19.7 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया था। इसकी कीमत 19 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई थी। जांच एजेंसियों का आरोप है कि आरोपी पहले भी कोलकाता-गया मार्ग से नशीले पदार्थों की तस्करी कर चुके हैं। जांच एजेंसियों ने कहा था कि हाइड्रोपोनिक गांजा की तस्करी में शामिल व्यापक नेटवर्क की जांच की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें