स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने मालिक डॉ. संजीव गोयनका के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने मालिक डॉ. संजीव गोयनका के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

लखनऊ, (पायनियर खेल संवाददाता)। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने शनिवार सुबह राम मंदिर पहुंचकर राम लला के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।टीम के ऑनर डॉ. संजीव गोयनका के साथ ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी, मुख्य कोच जस्टिन लैंगर, सहायक कोच भरत अरुण, टीम के कप्तान ऋषभ पंत सहित कई खिलाड़ियों ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर खिलाड़ियों में मयंक यादव, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह सहित अक्षत रघुवंशी, प्रिंस यादव, अर्शीन कुलकर्णी, नमन तिवारी और मुकुल चौधरी भी मौजूद रहे। सभी ने भगवान श्रीराम के चरणों मे नमन किया और सकारात्मक ऊर्जा व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

राम लला को व्यक्ति जितना प्रणाम करे, उतना कम है। जब भगवान राम का आशीर्वाद होता है, तो सारे काम सफल हो जाते हैं। सभी ने भगवान की शरण मे आकर उनका आशीर्वाद लिया। – डॉ संजीव गोयनका , लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मालिक

मंदिर प्रबंधन ने दिया प्रसाद और राम नामी अंगवस्त्र

मंदिर प्रबंधन ने सभी टीम के ऑनर के साथ ही खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को प्रसाद और रामनामी अंगवस्त्र भी प्रदान किया। राम दरबार के दर्शन भी कराए।

सेल्फी के लिए लगी होड़

एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत व अन्य खिलाड़ियों को देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने खिलाड़ियों के साथ जमकर सेल्फी ली। टीम के ऑनर डॉ गोयनका के साथ भी लोग फोटोज खिंचाते नजर आए।

गले मिलकर खिलाड़ियों ने दी ईद की मुबारकबाद
ईद का त्योहार लखनऊ सुपर जायंट्स प्रबंधन और टीम के खिलाड़ियों ने बड़े उल्लास से मनाया। सभी एक दूसरे के गले मिले और मुबारकबाद दी। टीम के ऑनर डॉ संजीव गोयनका ने मो. शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, शहबाज अहमद, अब्दुल समद के साथ ही ऋषभ पंत और बाकी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने विशेष खान पान और लजीज पकवानों का भी लुत्फ उठाया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें