स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी सोनिका की कार्यशैली की बाबा हठयोगी ने की सराहना

कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी सोनिका की कार्यशैली की बाबा हठयोगी ने की सराहना

भव्य और दिव्य कुंभ के आयोजन के लिए संत समाज, अखाड़ों और जनता से सहयोग की अपील

गौरव कुमार। हरिद्वार

श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष बाबा हठयोगी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में जुटे मेला प्रशासन की कार्यशैली की सराहना करते हुए मेले को भव्य और दिव्य रूप से संपन्न कराने के लिए सभी से सहयोग की अपील की है। उन्होंने मेलाधिकारी सोनिका के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार के निर्देशन में कुंभ की तैयारियों को गति दी जा रही है। प्रेस को जारी बयान में बाबा हठयोगी ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले के आयोजन में अब अधिक समय शेष नहीं है। ऐसे में मेला प्रशासन श्रद्धालुओं और संत समाज की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारियों में जुटा है।

 शहर को भव्य स्वरूप देने के साथ घाटों के विस्तार और विभिन्न निर्माण कार्यों को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेलाधिकारी सोनिका संत समाज और अखाड़ों के साथ लगातार विचार-विमर्श कर रही हैं, ताकि कुंभ की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा सके। ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों के दौरान निर्माण कार्यों पर सवाल उठाने के बजाय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए रचनात्मक सहयोग देना चाहिए। बाबा हठयोगी ने कहा कि कुंभ मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था और सनातन संस्कृति का विशाल पर्व है।

 इसे भव्य, दिव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सरकार, मेला प्रशासन, अखाड़ों, संत समाज और स्थानीय जनता को मिलकर प्रयास करने होंगे। सभी के सामूहिक सहयोग से कुंभ-2027 को ऐतिहासिक और सफल बनाया जा सकता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें