स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीत

खुदागंज मंदिर में दो साधुओं की हत्या कर शव जलाने का सनसनीखेज खुलासा

खुदागंज मंदिर में दो साधुओं की हत्या कर शव जलाने का सनसनीखेज खुलासा

हत्यारोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद

शाहजहाँपुर। जनपद के थाना खुदागंज क्षेत्र के ग्राम सूथा स्थित मंदिर में दो साधुओं की नृशंस हत्या कर शव जलाने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वांछित हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त खून से सनी लोहे की रॉड बरामद कर ली है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक खुदागंज राकेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह बड़ी कामयाबी हासिल की है।

तहरीर पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

एक अक्टूबर को वादी शिव कुमार सिंह पुत्र अनंगपाल सिंह निवासी ग्राम सूथा ने थाना खुदागंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बाबा गोपाल दास चेला रामानन्द गिरी निवासी मोहल्ला अजीजगंज, थाना कोतवाली और बाबा बिहारीदास पुत्र बृजपाल सिंह निवासी ग्राम सूथा की हत्या कर शव जला दिया गया है। इस हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप गांव के ही सुमित कुमार सिंह पुत्र विष्णु सिंह पर लगाया गया था।

तहरीर के आधार पर खुदागंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर 243/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना प्रभारी निरीक्षक खुदागंज द्वारा स्वयं की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर कठिना नदी पुल के पास से दबोचा

हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुमित कुमार सिंह (उम्र करीब 35 वर्ष) निवासी ग्राम सूथा को कठिना नदी पुल से गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि एक अक्टूबर की रात्रि में ग्राम सूथा स्थित मंदिर में सो रहे दोनों बाबाओं की उसने लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पकड़े जाने के डर से मंदिर में रखी लकड़ियों पर दीपक जलाने के लिए रखा घी डालकर दोनों शवों को जला दिया।

आरोपी ने बताया कि वह स्वयं मंदिर में रहना चाहता था, इसलिए उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद वह लोहे की रॉड को मंदिर के पास झाड़ियों में छिपाकर कठिना नदी के जंगल में जाकर छिप गया था। आज रात वह जंगल से निकलकर दिल्ली भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।

अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने मंदिर के पास झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त 2.5 फीट लंबी लोहे की रॉड बरामद की है, जिस पर खून के धब्बे लगे हैं।

शातिर अपराधी है हत्यारोपी, पहले से दर्ज हैं 8 मुकदमे

गिरफ्तार अभियुक्त सुमित कुमार सिंह शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरुद्ध थाना खुदागंज में हत्या, मारपीट, आर्म्स एक्ट व एससी/एसटी एक्ट समेत कुल 8 अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें