स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

खेलते समय कहासुनी में 13 वर्षीय बच्चे की चाकू मारकर हत्या

खेलते समय कहासुनी में 13 वर्षीय बच्चे की चाकू मारकर हत्या

सेक्टर-56 आशियाना में वारदात, पुलिस ने अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार केंद्र भेजा


पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट में रविवार शाम खेलते समय हुई मामूली कहासुनी ने 13 वर्षीय बच्चे की जान ले ली। आरोप है कि उसके साथ खेल रहे 15 वर्षीय किशोर ने नुकीली वस्तु से उसकी छाती पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस चौकी सेक्टर-55 की टीम ने कार्रवाई करते हुए अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया है। उसे बाल सुधार केंद्र भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-56 निवासी यामिन ने शिकायत में बताया कि 4 अक्टूबर को उसका नाबालिग बेटा अपने दोस्त के साथ खेल रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोस्त ने नुकीली वस्तु से उसकी छाती पर हमला कर दिया। घटना के बाद घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

परिजनों के अनुसार मृतक कन्नू सेक्टर-56 आशियाना के ब्लॉक-14 में परिवार के साथ रहता था। घटना के समय वह घर के बाहर अपनी करीब एक वर्षीय छोटी बहन चाहत के साथ था। दोनों बच्चे एक-दूसरे को पहले से जानते थे और अक्सर साथ खेलते थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल कन्नू को अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

कन्नू के पिता यामिन मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं और करीब पांच वर्ष पहले परिवार के साथ फरीदाबाद आकर बसे थे। वह कबाड़ की फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। कन्नू का बड़ा भाई आमिर है, जिसकी शादी दिवाली के बाद होनी है। थाना सेक्टर-58 में शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें