स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

खलिहान की जमीन पर अवैध स्कूल, किसान की निजी भूमि के 35 साल पुराने पेड़ों पर चलवाया आरा

देवरिया बसहिया के प्रधान पर गंभीर आरोप, ठेकेदारों से मिलीभगत कर कटवा दिए कीमती पेड़, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

खलिहान की जमीन पर अवैध स्कूल, किसान की निजी भूमि के 35 साल पुराने पेड़ों पर चलवाया आरा

लखीमपुर-खीरी।जनपद के कोतवाली सदर क्षेत्र के रामापुर चौकी इलाके में ग्राम प्रधान की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सार्वजनिक खलिहान की जमीन पर अवैध रूप से स्कूल बनवाने के बाद अब प्रधान ने एक किसान की निजी भूमि पर लगे 35 साल पुराने कीमती पेड़ों पर आरा चलवा दिया। पेड़ों की अवैध कटान से आहत किसान ने अब पुलिस अधीक्षक की चौखट पर दस्तक दी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


जानकारी मुताबिक, मामला परगना श्रीनगर के ग्राम देवरिया बसहिया का है। गांव निवासी बालकराम पुत्र चक्रपाल ने एसपी डॉ. ख्याति गर्ग को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी गाटा संख्या-369/0.061 हे. भूमि के पश्चिमी हिस्से पर 35 वर्षों से लिप्टिस, चांदनी, सेमल और नीम के पेड़ लगे हैं।


आरोप है कि गांव के प्रधान सन्तकुमार पुत्र गोवर्धनलाल ने पश्चिम में स्थित सार्वजनिक खलिहान की गाटा संख्या-368/0.162 हे. भूमि पर नियम विरुद्ध स्कूल का निर्माण करा रखा है। अब प्रधान ने स्कूल मास्टर कृष्णमोहन जोशी के साथ सांठगांठ कर किसान की निजी जमीन के पेड़ों को स्कूल की संपत्ति बताते हुए ठेकेदार चुन्ना, सिराज और पेशकार के जरिए कटवा दिया। पीड़ित का दावा है कि कटान का वीडियो भी उसके पास मौजूद है।
वही ग्राम प्रधान संत कुमार के मोबाइल नंबर 9554802717 पर उक्त मामले की जानकारी के लिए काल की गई किन्तु फोन न उठने के कारण दूसरे पक्ष की जानकारी न मिल सकी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें