स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

खाद की किल्लत, पेपर लीक , किसानों को मुआवजा आवारा पशु सहित कई जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

खाद की किल्लत, पेपर लीक , किसानों को मुआवजा आवारा पशु सहित कई जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

बरेली। खाद की किल्लत, बेरोजगारी, महंगाई, राशन कार्डों में अनियमितता, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण, गोवंश की दुर्दशा समेत विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर समाजवादी युवजन सभा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम को सौंपा। ज्ञापन जिला अध्यक्ष डॉ. मोहित भारद्वाज के नेतृत्व में दिया गया।

डॉ. मोहित भारद्वाज ने कहा कि बरेली सहित पूरे उत्तर प्रदेश में किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा, विद्यार्थी तथा गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अनेक आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने किसानों को यूरिया और डीएपी निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने तथा खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने की मांग की।

ज्ञापन में सरकारी रिक्त पदों पर पारदर्शी भर्ती और विभागवार भर्ती कैलेंडर जारी करने, पेपर लीक व नकल की स्वतंत्र जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। आउटसोर्स कर्मचारियों को उचित वेतन, समय पर भुगतान और सेवा सुरक्षा देने की भी मांग उठाई गई।पदाधिकारियों ने कहा कि गलत तरीके से चार पहिया वाहन दर्ज होने के कारण जिन पात्र गरीब परिवारों के राशन कार्ड काटे गए हैं, उनका भौतिक सत्यापन कर कार्ड बहाल किए जाएं।

बाढ़ प्रभावित किसानों को फसल का उचित मुआवजा और गरीब परिवारों को राशन, पेंशन, आवास व स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग की गई।ज्ञापन में कान्हा उपवन में गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, पानी और चिकित्सा व्यवस्था तथा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी शामिल रही। वहीं कैनविज प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच, जरूरत पड़ने पर स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी से जांच और पीड़ितों की रकम वापस कराने की मांग की गई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें