स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
फर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभस्वास्थ्य, कृषि और विकास योजनाओं की समीक्षा में जुटे सीडीओफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभस्वास्थ्य, कृषि और विकास योजनाओं की समीक्षा में जुटे सीडीओ

केंद्रीय भवन के पास फायरिंग से हड़कंप, युवक के हाथ में लगी गोली

केंद्रीय भवन के पास फायरिंग से हड़कंप, युवक के हाथ में लगी गोली

पहले पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी, कुछ देर बाद हाथ से खून निकलने पर हुई गोली लगने की जानकारी,सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। अलीगंज थाना क्षेत्र में केंद्रीय भवन के पास बुधवार रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। घटना में मड़ियांव की विष्णु विहार कॉलोनी निवासी अनुराग शुक्ला के हाथ में गोली लग गई। उन्हें उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य होने पर घर भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक गोली चलाने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। 

पुलिस के मुताबिक, घटना 28 अक्टूबर की रात करीब 10:43 बजे की है। अनुराग केंद्रीय भवन के पास स्थित एक फास्ट फूड की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान उन्हें अचानक पटाखे जैसी तेज आवाज सुनाई दी। शुरुआत में आवाज के कारणों का पता नहीं चल सका, लेकिन कुछ देर बाद जब उनके हाथ से खून निकलने लगा तो गोली लगने की आशंका हुई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सहायक पुलिस आयुक्त, अलीगंज ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।घटना के बाद पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 

साथ ही घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गोली किस दिशा से चली और घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक को गोली कैसे लगी और फायरिंग के पीछे क्या वजह रही। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

डीसीपी उत्तरी बोले, सभी पहलुओं पर जांच जारी

डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में युवक के हाथ में गोली लगने की बात सामने आई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ,आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें