कस्बे में धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, मेला मंच पर गरीब कन्या का हुआ विवाह

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में बड़ी धूमधाम के साथ निकाली राम बारात। भगवान श्री राम की बारात में एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रही। जानकारी के अनुसार राम बारात जानकी देवी इंटर कॉलेज से शुरू होकर मुख्य बाजार, लोधी नगर चैराहे होती हुई रेलवे स्टेशन पहुंची और वहां से वापस रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। रामलीला ग्राउंड मेला मंच पर पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने हिंदू रीति रिवाज एवं वैदिक वैदिक मंत्रोचार के साथ बरेली के मणिनाथ स्थित शिव मंदिर निवासी राजा सागर के पुत्र सचिन सागर का विवाह फतेहगंज पश्चिमी निवासी प्रमोद सागर की पुत्री साक्षी सागर का विवाह संपन्न कराया।
मेला मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, मेला कमेटी के अध्यक्ष उमेंद्र सिंह चैहान, स्कूल प्रबंधक रमन जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री संजय चैहान ने वैवाहिक बंधन में जुड़े वर वधु , नव दंपति को आशीर्वाद दिया। इस दौरान मेला कमेटी की तरफ से डबल बेड, अलमारी, बर्तन, कूलर आदि दहेज का समान दान दिया गया। मेला मंच पर शादी समारोह कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद रहे।
कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी सचिन चैहान, गौरव मिश्रा, चक्रवीर सिंह चैहान भाजपा नेता जतिन चैहान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, राज कपूर गुप्ता अखिलेश अग्रवाल, अमित सिंह, दीपक तोमर पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, मेला मंत्री महिपाल सिंह, प्रेम प्रकाश गर्ग, सुनील पांडेय, कमल गुप्ता, सभासद अबोध सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद मोनू सिंह, सूरज राठौर, सुधीर शर्मा, संध्या शर्मा, गुड्डी सिंह, सुरेंद्र पोरवाल, सुरेश गुप्ता सहित अनेक लोगों ने नवदंपती को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।



