स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

कैराना के अरबीन चौहान की सहारनपुर में पीट-पीटकर हत्या, भतीजा घायल

कैराना के अरबीन चौहान की सहारनपुर में पीट-पीटकर हत्या, भतीजा घायल

-फैक्टरी से धुआं निकलने को लेकर हुआ विवाद, 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कैराना। क्षेत्र के मन्नामाजरा गांव निवासी फैक्टरी मालिक अरबीन चौहान की सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। टायरों से तेल निकालने वाली फैक्टरी से धुआं निकलने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने अरबीन और उनके भतीजे सादिक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान अरबीन की मौत हो गई, जबकि सादिक घायल है। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर सलारपुरा स्थित फैक्टरी पहुंचे और उसे बंद करने की मांग की। कर्मचारियों से कहासुनी के बाद अरबीन मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें फैक्टरी से बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे भतीजे सादिक को भी पीटा गया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। अरबीन ने करीब पांच साल पहले डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से फैक्टरी स्थापित की थी। ग्रामीण दो साल से फैक्टरी से निकलने वाले धुएं की शिकायत कर रहे थे। मृतक के भतीजे फुरकान चौधरी ने हत्या के पीछे रंगदारी का आरोप लगाया है। वहीं, मुख्य आरोपी नीरज ने खुद को निर्दोष बताते हुए विवाद के दौरान मारपीट किए जाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें