स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

कैंचीधाम में खाद्य विभाग की छापेमारी, 10 प्रतिष्ठानों को नोटिस

कैंचीधाम में खाद्य विभाग की छापेमारी, 10 प्रतिष्ठानों को नोटिस

पायनियर समाचार सेवा। कैंचीधाम। आगामी पर्यटन सीजन और दशहरा-दीपावली को देखते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कैंचीधाम क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ सघन निरीक्षण अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड, आयुक्त कुमाऊं और जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर हरतपा रोड तथा बाबा नीम करौली मंदिर के बाहर डेढ़ दर्जन से अधिक होटल, होम स्टे, रेस्टोरेंट और प्रसाद-मिठाई विक्रेताओं की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान एक होम स्टे और एक प्रसाद विक्रेता से संदेह के आधार पर बेसन के लड्डू और चायपत्ती के दो नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरने पर एफएसएस एक्ट-2006 के तहत कार्रवाई होगी। कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस, पेस्ट कंट्रोल, खाद्य जांच रिपोर्ट और एफएसएसएआई लाइसेंस प्रदर्शित नहीं होने जैसी कमियां मिलने पर 10 प्रतिष्ठानों को आॅनलाइन नोटिस जारी किए गए हैं। 15 दिन में अनुपालन नहीं होने पर कोर्ट चालान की कार्रवाई होगी। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छता, बिल, स्टॉक और एक्सपायरी खाद्य सामग्री को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें