स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

जिला जेल में 200 बंदियों को बांटे नजर के चश्मे

जिला जेल में 200 बंदियों को बांटे नजर के चश्मे

पयाम-ए-इंसानियत फोरम ने साबुन-टूथपेस्ट समेत राहत सामग्री भी बांटी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। लखनऊ जिला कारागार में ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम की लखनऊ इकाई की ओर से शनिवार को जरूरतमंद बंदियों के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नेत्र परीक्षण के आधार पर 200 बंदियों को नंबर वाले चश्मे वितरित किए गए। साथ ही दैनिक उपयोग की सामग्री भी बांटी गई। फोरम की ओर से 500 नहाने के साबुन, 500 कपड़े धोने के साबुन और 500 टूथपेस्ट बंदियों को दिए गए। फोरम के मुताबिक कुछ दिन पहले जेल परिसर में नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया था। जांच में जिन बंदियों की दृष्टि कमजोर पाई गई, उनकी रिपोर्ट के आधार पर नंबर वाले चश्मे तैयार कराकर शनिवार को वितरित किए गए।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ अधीक्षक आरके जायसवाल, जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी समेत कारागार प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपने हाथों से बंदियों को चश्मे और राहत सामग्री वितरित की। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जेल में निरुद्ध जरूरतमंद बंदियों की बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखना मानवीय पहल है। 

ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। फोरम के जिला कोऑर्डिनेटर शफीक चौधरी ने कहा कि पयाम-ए-इंसानियत का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की सेवा करना है। संस्था आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में कारागार प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, फोरम के सदस्य और स्वयंसेवक मौजूद रहे। जेल प्रशासन ने फोरम की पहल की सराहना की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें