स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

जेएनयू मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, महापौर प्रवीण बत्रा जोशी हुईं शामिल

जेएनयू मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, महापौर प्रवीण बत्रा जोशी हुईं शामिल

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय पर महिला मोर्चा का मार्च
आरोपी सांसद के खिलाफ कार्रवाई और जवाबदेही तय करने की मांग

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित मार्च में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई और कांग्रेस नेतृत्व की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई गई।
प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले राजनीतिक दलों को अपने नेताओं से जुड़े गंभीर आरोपों के मामलों में भी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।


दिल्ली रवाना होने से पहले महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस को अपने नेताओं से जुड़े मामलों में भी स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में राजनीति के बजाय निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
महापौर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकार सर्वोपरि हैं तथा न्याय सुनिश्चित करने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस से पहले अपने संगठन के भीतर जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग भी की। उनके अनुसार, फरीदाबाद से बड़ी संख्या में महिलाओं ने दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन में भाग लिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें