स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी

जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी

हाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का मौके पर मुआयना कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों तथा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता दर्शन से जोड़ा है।


जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों पर शिकायतकर्ता की मौजूदगी में ही संबंधित अधिकारी से संवाद कर प्रकरण की वर्तमान स्थिति तथा अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली जा रही है। इसके साथ ही प्रकरण के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश में आईजीआरएस प्रणाली लागू है। शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होने से जनपद की रैंकिंग बेहतर बनी रहती है।

 उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, संपूर्ण समाधान दिवस एवं थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाए तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं यथाशीघ्र निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी समस्त कार्यदिवसों में अपने कार्यालय में स्वयं जनसुनवाई करें तथा संभव हो तो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराएं। जनशिकायतों पर केवल आदेश जारी करने की औपचारिकता न की जाए, बल्कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान हुआ है।


जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि लंबे समय से लंबित शिकायतों के मामलों में दूरभाष के माध्यम से संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर प्रभावी कार्यवाही कराई जाए। भूमि संबंधी विवादों में उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी आवश्यकता के अनुसार राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि प्रकरण का स्थायी एवं प्रभावी समाधान हो सके।
------------------------------------------------------------

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें