स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

जनपद के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं सीएसआर के अन्तर्गत होने वाले कार्य: चर्चित गौड़

जिलाधिकारी ने की बैठक, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर

जनपद के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं सीएसआर के अन्तर्गत होने वाले कार्य: चर्चित गौड़

पायनियर। सोनभद्र

सीएसआर से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में सीएसआर मद से कराए जाने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजनाओं का समय से अनुमोदन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि प्रस्तावित कार्यों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा सके।
उन्होंने कहा कि सीएसआर के माध्यम से जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अन्य आवश्यक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विकास एवं विस्तार की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों की योजना तैयार करते समय जनपद की आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे जरूरतमंद क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। विद्यालयों में शैक्षिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कंपनियां समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि सीएसआर के अंतर्गत संचालित होने वाले विकास कार्य जनपद के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए सभी संबंधित कंपनियां आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जनपद की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्ययोजनाएं तैयार करें तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार चैधरी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय आकांक्षा गौतम सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें