स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

जनगणना-2027 के लिए जागरूकता वाहन रवाना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम

16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का मौका, पांच जनवरी से शुरू होगा पुनरीक्षण राउंड

जनगणना-2027 के लिए जागरूकता वाहन रवाना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम

पीलीभीत। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या की गणना को लेकर जिले में जागरूकता अभियान शुरू हो गया है। बुधवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान के माध्यम से लोगों को जनगणना की प्रक्रिया, निर्धारित तिथियों और स्व-गणना के बारे में जानकारी देकर भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस दौरान परिवार इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे अपनी जानकारी स्वयं आॅनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित निर्धारित प्रश्नों के माध्यम से आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी।

उन्होंने बताया कि गणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद पांच जनवरी से नौ जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण राउंड संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि जनगणना के दौरान घर पहुंचने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को पूरा सहयोग दें तथा मांगी गई आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इससे प्राप्त आंकड़े देश और समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं के निर्माण में उपयोगी होते हैं। ऐसे में इसकी सफलता के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। जागरूकता वाहन के माध्यम से जनपद में लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रसून द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्याम रस्तोगी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें