स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

जल जीवन मिशन योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-चर्चित गौड़

जल जीवन मिशन योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-चर्चित गौड़

ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कम्पनी को थमाया नोटिस

पायनियर ।  सोनभद्र

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल योजना की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने योजना के तहत ग्राम पंचायतों में की जा रही पेयजल आपूर्ति की जमीनी हकीकत स्वयं जानने के लिए संबंधित ग्राम प्रधानों एवं ग्रामवासियों से मोबाइल फोन के माध्यम से सीधे वार्ता कर फीडबैक लिया।जिलाधिकारी ने लोढ़ी, बभनौली, पसही कला, तेंदुहार, अदलगंज, लोहरा, सोनबरसा सहित संबंधित ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के माध्यम से की जा रही पेयजल आपूर्ति की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। 

इस दौरान कई ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों द्वारा नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत की गई। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने पटवध समूह पेयजल योजना से संबंधित कंपनी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।साथ ही संबंधित पेयजल योजना के सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनहित से सीधे जुड़ी जल जीवन मिशन योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ग्रामीणों को नियमित एवं सुचारु पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि पटवध समूह पेयजल योजना से संबंधित ग्रामों में ‘हर घर नल’ योजना के अंतर्गत की जा रही पेयजल आपूर्ति की टीम गठित कर जांच कराई जाए।

उन्होंने निर्देशित किया कि टीम का गठन दो दिवस के भीतर सुनिश्चित करते हुए जांच कराई जाए तथा पांच दिवस के अंदर जांच की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित ग्रामों में पाइपलाइन, कनेक्शन, पानी की उपलब्धता एवं नियमित आपूर्ति की वास्तविक स्थिति क्या है। योजना का लाभ पात्र ग्रामीणों तक प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं नियमित पेयजल पहुंचाना है। इसलिए योजना के संचालन एवं पेयजल आपूर्ति की नियमित निगरानी करते हुए ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सीडीओ जागृति अवस्थी, डीपीआरओ नमिता शरण, जल जीवन मिशन से जुड़े कंपनी के प्रतिनिधि, अधिशासी अभियंता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें