स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

IPL की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका...महेला जयवर्धने ने मुख्य कोच पद से दिया इस्तीफा

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने जयवर्धने के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि टीम के लिए उनका नेतृत्व, ईमानदारी और क्रिकेट के प्रति समर्पण बेहद महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने फ्रेंचाइजी की ओर से जयवर्धने को उनके वर्षों के योगदान और प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद दिया।

IPL की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका...महेला जयवर्धने ने मुख्य कोच पद से दिया इस्तीफा
आईपीएल की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका...महेला जयवर्धने ने मुख्य कोच पद से दिया इस्तीफा

मुंबई । आईपीएल की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर महेला जयवर्धने ने टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

जयवर्धने इससे पहले 2017 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच रहे थे। उनके नेतृत्व में टीम ने 2017, 2019 और 2020 में तीन आईपीएल खिताब अपने नाम किए। इसके बाद 2025 के सत्र से पहले उन्हें एक बार फिर मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने जयवर्धने के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि टीम के लिए उनका नेतृत्व, ईमानदारी और क्रिकेट के प्रति समर्पण बेहद महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने फ्रेंचाइजी की ओर से जयवर्धने को उनके वर्षों के योगदान और प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद दिया।

वहीं, जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद किया। उन्होंने कहा कि यह फ्रेंचाइजी पिछले एक दशक से उनके क्रिकेट सफर का खास हिस्सा रही है। खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, टीम के सहयोगियों और प्रशंसकों से मिले समर्थन को उन्होंने यादगार अनुभव बताया।

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर रही थी, जबकि 2026 के सत्र में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उसे नौवें स्थान से संतोष करना पड़ा। जयवर्धने के इस्तीफे के बाद अब मुंबई इंडियंस को नए मुख्य कोच की तलाश करनी होगी। फ्रेंचाइजी के सामने 15 नवंबर की खिलाड़ी रिटेंशन समयसीमा से पहले अपनी अगली रणनीति तय करने की चुनौती होगी। आईपीएल की अगली नीलामी दिसंबर में गोवा में होने की उम्मीद है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें