स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

जर्जर भवनों को ध्वस्त कर नए विद्यालय भवन के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश

जर्जर भवनों को ध्वस्त कर नए विद्यालय भवन के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज लोधिया पहुंचकर विद्यालय के कक्षा-कक्षों एवं भवन की स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से भवन की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा विद्यालय के जर्जर भवनों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र की जानी चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा अधिशासी अभियंता , लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालय के जर्जर भवनों को निर्धारित प्रक्रिया एवं मानकों के अंतर्गत ध्वस्त करने की कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके साथ ही विद्यालय के लिए नए भवन के निर्माण का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाए, जिससे शासन स्तर से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त होने के बाद निर्माण कार्य कराया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय में आपदा मद के निर्धारित मानकों के अंतर्गत कराए जा सकने वाले कार्यों का आकलन करते हुए कार्ययोजना तैयार की जाए। भवन से संबंधित आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, जिससे विद्यार्थियों का पठन-पाठन प्रभावित न हो तथा विद्यालय परिसर में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी रवि मेहता, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें