स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

इंगोहटा में आधा दर्जन से अधिक लोगों को बंदरों ने बनाया निशाना, वन विभाग का पिंजरा साबित हुआ बेअसर एक का कानपुर में चल रहा उपचार

इंगोहटा में आधा दर्जन से अधिक लोगों को बंदरों ने बनाया निशाना, वन विभाग का पिंजरा साबित हुआ बेअसर एक का कानपुर में चल रहा उपचार

पायनियर संवाददाता  ।  सुमेरपुर (हमीरपुर) 

ग्राम इंगोहटा में इन दिनों बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गांव में सैकड़ों की संख्या में मौजूद बंदरों के झुंड ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। हालत यह है कि छतों से लेकर गलियों तक बंदरों का कब्जा है और लोग अपने ही घरों में भय के साये में जीने को मजबूर हैं ।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब तक बंदर गांव के लगभग दो दर्जन लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। हाल ही में बंदरों ने अनुराग सिंह को दो बार काट चुका है और कानपुर में उपचार चल रहा हैए भोला कुशवाहा को भी बंदर ने अपना शिकार बनाया है कुछ दिनों पूर्व लालमन सोनकर फुर्तीलाल सोनकर और गंगाराम सोनकर पर भी जानलेवा हमला हो चुका है। गंगाराम सोनकर को तो सोते समय हाथ में दो.दो बार बंदरों ने काटा है। महीनों पूर्व गांव में लगातार बढ़ते हमलों को देखते हुए वन विभाग ने रीछा तालाब के पास बंदरों को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया था। लेकिन वन विभाग की यह कवायद पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। पिंजरा लगने के बावजूद एक भी बंदर पकड़ में नहीं आ सका हैए जिससे विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा गांव इस समय बंदरों के खौफ से परेशान है। बच्चोंए बुजुर्गों और महिलाओं का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग और उच्चाधिकारियों से गुहार लगाते हुए मांग की है कि जल्द से जल्द विशेषज्ञ टीम बुलाकर बंदरों को पकड़वाने का व्यापक अभियान चलाया जाएए ताकि गांव वालों को इस आतंक से राहत मिल सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें