स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

एमएएफ की एमएसएमई बैठक में टाटा पावर सोलर से महत्वपूर्ण समझौता

एमएएफ की एमएसएमई बैठक में टाटा पावर सोलर से महत्वपूर्ण समझौता

उद्योगों को सौर ऊर्जा, सब्सिडी, वित्तीय सहायता और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद (एमएएफ) की ओर से शनिवार को भव्य एमएसएमई संवाद संध्या आयोजित की गई। मुख्य अतिथि विक्टोरा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस.एस. बंगा रहे। कार्यक्रम में उद्योगपतियों, औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों, एमएसएमई विभाग के अधिकारियों और टाटा पावर सोलर की टीम ने हिस्सा लिया।

महासचिव रमनीक प्रभाकर ने अतिथियों का स्वागत किया। एस.एस. बंगा ने औद्योगिक विकास, ऊर्जा बचत और आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया। प्रधान सुखदेव सिंह ने कहा कि बढ़ती ऊर्जा लागत को कम करने में सौर ऊर्जा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम में सुनील मंगला ने आयकर, राम अक्षय ने वस्तु एवं सेवा कर तथा प्रीति जैन ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी कानून की जानकारी दी। ग्लोब कैपेसिटर्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस.पी. अग्रवाल ने ऊर्जा दक्षता, जबकि क्राउन बिल्डटेक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर.एस. गांधी ने औद्योगिक सहयोग पर विचार रखे।

इंडो-अमेरिकन बिजनेस चैंबर ऑफ एसएमई के चेयरमैन डॉ. अजय प्रकाश मिश्रा ने रमनीक प्रभाकर को आईएबीसी नॉर्थ रीजन दिल्ली-एनसीआर का उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। जिला एमएसएमई केंद्र के उप निदेशक रामनदीप ने सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और वित्तीय सहायता की जानकारी दी। टाटा पावर सोलर के क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक कार्तिक देव ने सौर समाधान की जानकारी दी। इस दौरान एमएएफ और टाटा पावर सोलर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। चंद्रमोहन प्रभाकर को स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। पार्षद मनोज नसवा और मुकेश अग्रवाल समेत उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में विवेक गौतम ने आभार जताया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें