स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

हरियाणा-यूके ट्रेड ब्रिज एक महत्वपूर्ण पहल: राव नरबीर

हरियाणा-यूके ट्रेड ब्रिज एक महत्वपूर्ण पहल: राव नरबीर
  • हरियाणा-यूके ट्रेड ब्रिज एक महत्वपूर्ण पहल: राव नरबीर
  • गुरुग्राम में हुआ हरियाणा-यूके सीईटीए ट्रेड ब्रिज-अनलॉकिंग ग्लोबल अपॉच्र्युनिटीज फॉर हरियाणा कार्यक्रम

गुरुग्राम। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा और यूनाइटेड किंगडम के बीच व्यापार, निवेश, शिक्षा और आपसी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में हरियाणा-यूके ट्रेड ब्रिज एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते से हरियाणा के कारोबारियों, निवेशकों, शिक्षण संस्थानों, स्टार्टअप, किसानों और युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे तथा व्यापार और निवेश को नई गति मिलेगी।

मंत्री राव नरबीर सिंह सोमवार को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में हरियाणा-यूके सीईटीए ट्रेड ब्रिज-अनलॉकिंग ग्लोबल अपॉच्र्युनिटीज फॉर हरियाणा कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त (चंडीगढ़) अल्बा स्मेरिग्लियो समेत अनेक लोग मौजूद रहे। राव नरबीर सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल व्यापार बढ़ाना नहीं, बल्कि निवेश को प्रोत्साहित करना, प्रौद्योगिकी साझेदारी विकसित करना, रोजगार के नए अवसर पैदा करना और हरियाणा के कारोबारियों को वैश्विक बाजार तक पहुंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा आज केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि उद्यमी, नवाचारी और रोजगार सृजक बनने की क्षमता रखता है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार चाहती है कि प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और स्टार्टअप अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बनाएं तथा यूके की कंपनियां हरियाणा में निवेश कर यहां की प्रतिभा के साथ मिलकर नए समाधान विकसित करें। यूके के उद्योग जगत और निवेशकों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा-कम टू हरियाणा, इन्वेस्ट इन हरियाणा, पार्टनर विद हरियाणा। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों का साझा प्रयास ऐसा मजबूत सेतु तैयार करेगा, जो केवल हरियाणा और यूके को ही नहीं, बल्कि विचारों, निवेश, नवाचार और अवसरों को भी आपस में जोड़ेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें